Tuesday, November 17, 2015

पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की तलाश में मुठभेड़, एक महिला ने खुद को उड़ाया

पेरिस (सं.सू.)। फ्रांस के सामने एक के बाद एक चुनौतियां सामने आ रही हैं। पेरिस में पांच दिन पहले हुए देश के अब तक के सबसे बड़े हमले में 129 लोगों की मौत हो चुकी है और अब उत्तरी पेरिस में पुलिस की आतंक विरोधी छापेमारी के दौरान जबरदस्त गोलीबारी की खबर है। पेरिस हमले के संदिग्ध मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद को पकड़ने के लिए यह रेड डाली गई है। इस इलाके में सुबह साढ़े चार बजे से हुई फायरिंग के बाद अब इस इलाके में सेना की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान कुल तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जिनमें से एक महिला ने खुद को उड़ा लिया है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमलावर मानी जा रही है।

पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। मुठभेड़ के दौरान इस इलाके में 7 धमाकों की आवाज सुनी गई है। इलाका पूरी तरह से सेना और पुलिस के कब्जे में है और एक प्रकार से कर्फ्यू लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध को एक अपार्टमेंट में घेरा गया है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अबाउद ही है या कोई और। सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में हुई फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।


हमलों की जांच में लगे हुए एक सूत्र ने बताया कि उत्तरी पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में फ़ायरिंग हुई है। जांच से जुड़़ा यह सूत्र इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि यह अभियान किसे निशाना बनाकर शुरू किया गया था।


बुधवार त़ड़के ही यह ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। खबर लिखे जाने तक शूटिंग जारी है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि यह पुलिस और आर्मी की संयुक्त रूप से की गई छापेमारी थी। पेरिस धमाकों में एंटी टेरर रेड जारी की गई है। फिलहाल ऐहतियातन, लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच, पेरिस हमलों में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात सामने आ रही है कि हमले में एक नौवां संदिग्ध भी शामिल था। फ्रांस पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल पेरिस में बार में बाहर से हुई गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक और संदिग्ध कार में बैठा हुआ दिख रहा है। इस बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एयर फ्रांस के पेरिस जा रहे दो विमानों का रास्ता खतरे के चलते बदल दिया गया है। लॉस एंजलिस से पेरिस जा रहे विमान को अमेरिका में उताह के सॉल्ट लेक सिटी ले जाया गया। ये फ़ैसला बम रखे होने की अफवाह के चलते किया गया।

No comments:

Post a Comment