नई दिल्ली (सं.सू.)। देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता की इस बहस के बीच एक और जाना माना चेहरा शामिल हो गया है। अभिनेता कमल हासन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सम्मान वापस करने से कुछ नहीं होगा। मैं अपना सम्मान वापस नहीं करूंगा।
कमल हासन ने कहा कि अपनी बात रखने के और भी तरीके हैं। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता उसे कहते हैं जिसने भारत का विभाजन करवाया। हर पांच साल में असहिष्णुता पर बहस होनी चाहिए और इस पर रोक लगनी चाहिए।
श्री हासन ने सम्मान वापस करनेवालों को भी सहिष्णु होने की सलाह दी और कहा कि सम्मान वापसी से ज्यादा जरूरी यह है कि वे लोग खुद सहिष्णु बनें।

No comments:
Post a Comment