नई दिल्ली (सं.सू.)। दलीय राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का फैसला किया है। मोदी सरकार में शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए बड़ी-बड़ी रैलियां की थी और लालू-नीतीश के महागठबंधन के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था लेकिन पीएम मोदी की भाजपा नीत एनडीए की बड़ी हार हुई। इसको लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। इस बीच अगर पीएम मोदी जैसा कि दावा किया जा रहा है, गांधी मैदान में नीतीश के शपथग्रहण समारोह में पहुंचते हैं तो यह राजनीति के लिए एक अच्छा कदम माना जाएगा।
नीतीश कुमार ने अपने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के पितृपुरुष लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है।

No comments:
Post a Comment