नई दिल्ली (सं.सू.)। राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली
राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जेटली ने असहिष्णुता पर हो-हंगामे को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि इमरजेंसी की बात क्यों भूल गई कांग्रेस?
इंदिरा गांधी पर हमला बोलते हुए जेटली ने कहा कि आज असहिष्णुता को लेकर कांग्रेस हंगामा मचा रही है लेकिन इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपे गए इमरजेंसी की बात क्यों भूल गई कांग्रेस? तब संविधान की धारा 21 को भी निलंबित कर दिया गया था। आज देश में ऐसा कोई माहौल नहीं है बल्कि जानबूझकर ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है ।
जेटली ने कहा कि इसी तरह की कोशिशों के कारण पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र हमेशा खतरे में रहा है।
जेटली ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ। भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक सामाजिक दिशा दिखाई। बाबा साहब हमेशा सामाजिक बुराईयों से लड़ते रहे और सामाजिक न्याय का रास्ता तैयार किया।
अरुण जेटली ने कहा कि हम बाबा साहब को केवल संविधान निर्माता ही नहीं एक समाज सुधारक के रूप में भी देखते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को मजबूत संविधान दिया जिसमें सबका प्रतिनिधित्व है।
जेटली ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रेरणा रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने भी देश को दिशा दिखाने में अहम भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment