Monday, November 23, 2015

भ्रष्टाचार में सजायाफ्ता लालू के उपमुख्यमंत्री बेटे ने कहा,भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

पटना (सं.सू.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष व चारा घोटाले में कोर्ट द्वारा सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने आज सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इसमें लिप्त पाये गये लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। श्री यादव ने यहां भवन निर्माण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी बहुमत मिला है और अब समय है जनता की सेवा पूरी लगन से करने का।

उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल्द ही वह बैठक कर राज्य में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेंगे और लंबित परियोजनाओं को पूरी करने में धन की कमी नहीं होने दी जायेग। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है न कि ..भोग.. करने के लिए। इससे पूर्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री यादव का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। श्री यादव को पथ निर्माण के साथ ही भवन निर्माण, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

No comments:

Post a Comment