Tuesday, November 3, 2015

आतंकी हाफिज सईद ने शाहरूख खान को बुलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली (सं.सू.)। अभिनेता शाहरूख खान ने अपने 50वें जन्मदिन के दिन धार्मिक असहिष्‍णुता को लेकर जो बयान दिया था उस पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक में हंगामा मच गया।

अपने बयान के बाद शाहरूख खान हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। तो वहीं पाकिस्तान के जमात उद दावा संगठन के प्रमुख हाफ‌िज सईद ने कहा है कि भारत में अगर कोई मुसलमान अपने धर्म के कारण परेशानी झेल रहा है तो वो पाकिस्तान आ सकता है।
सईद ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी ऐसा भारतीय मुसलमान जिनमें फ‌िल्म स्टार शाहरुख खान भी शामिल हैं, अपने धार्मिक पहचान की वजह से भारत में भेदभाव का शिकार हो रहा है, वो पाकिस्तान में आकर रह सकता है।

अपने अगले ट्वीट में हाफ‌िज सईद ने लिखा है कि खेल, अकादमी, खेल और संस्कृति की दुनिया के नामचीन भारतीय मुसलमान भी अपनी पहचान को लेकर भारत में रोजाना संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर भारत में शाहरूख खान के अपने बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
विहिप नेता साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि शाहरुख खान जिस तरह की बात करते हैं, इससे लगता है कि वह पाकिस्तानी एजेंट हैं। साध्वी प्राची ने अभिनेता शाहरुख खान द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान पाकिस्तानी एजेंट हैं। वह सारी बातें पाकिस्तान के एजेंट के रूप में करते हैं।

उधर शाहरुख के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए बीजेपी के महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि अगर देश में असहिष्‍णुता होती तो शाहरुख स्टार न होते और लाखों फैन्स ने उन्हें किंग खान न बना दिया होता।

https://twitter.com/HafizSaeedJUD01/status/661564711452983296

No comments:

Post a Comment