बिहारशरीफ (सं.सू.)। एक धार्मिक संगठन के नेता के विवादित बयान पर भड़के एक समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर जमकर विरोध किया। इस दौरान एक पुजारी को पीटकर घायल करने से दूसरे समुदाय के लोग भी उग्र हो गए। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। करीब तीन घंटे तक बवाल काटा गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विधि-व्यवस्था नियंत्रित करने को पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक विवादित बयान को लेकर एक समुदाय के लोग जुलूस लेकर रांची रोड पर अस्पताल चौराहा के पास पहुंचे तो इसमें शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल पर पूजा करा रहे पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। पुजारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उपद्रवी तत्वों ने समाहरणालय के गेट को तोड़ दिया। वहां जमकर बवाल काटा।
इधर पुजारी की पिटाई की सूचना फैलते ही दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने सड़क पर उतरकर बवाल शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रांची रोड से गुजरने वाली गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। देखते ही देखते रांची रोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। करीब तीन घंटे तक लोग सड़क पर उतरकर बवाल काटते रहे। इस दौरान आसपास दुकानें बंद हो गईं। 1मामले को गंभीर होते देख खुद एसपी ने विधि-व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया। मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि घटना के बाद तनाव कायम है, प्रशासन स्थिति नियंत्रण में बता रहा है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। एसपी विवेकानंद मंडल ने कहा कि घटना की जांच पुलिस कर रही है। एफआइआर की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में संलिप्त असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment