वाशिंगटन (सं.सू.)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सभी मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध के अपने आह्वान से टस से मस होने से इनकार कर दिया। हालांकि उनकी पार्टी के अन्य दावेदारों ने उनके इस विवादित रुख पर सवाल खड़ा किया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के एक प्रमुख दावेदार जेब बुश ने पूछा है कि क्या ट्रंप भारत और इंडोनेशिया जैसे अमेरिका के मजबूत सहयोगी देशों के भी मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाना चाहते हैं।
मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के बाद ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने जेब बुश का आग्रह ठुकराते हुए कहा कि वह अपने फैसले की समीक्षा नहीं करेंगे क्योंकि अमेरिका की सुरक्षा उनके लिए सर्वप्रमुख है। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं इस देश की सुरक्षा चाहता हूं। हमें चरमपंथी इस्लाम से गंभीर समस्या है। हमें जबरदस्त समस्या है। यह सिर्फ यहां समस्या नहीं है। यह दुनिया में हर जगह की समस्या है।’

No comments:
Post a Comment