Sunday, February 28, 2016

मुरथल कथित गैंगरेप में देवर सहित 7 लोगों पर केस

गुड़गांव (सं.सू.)। हरियाणा के मुरथल में कथित गैंगरेप की घटना के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। दिल्ली की एक महिला ने अपने खिलाफ सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज कराया। महिला दिल्ली के नरेला की रहने वाली है। महिला ने जाट आंदोलन के दौरान अपने देवर सहित सात लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुरथल में गैंगरेप की घटना की जांच कर रहे एसआईटी ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला ने सात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। 

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब कोई महिला सामने आई है और मुरथल में कथित गैंगरेप की घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके पहले चश्मदीदों ने दावा किया कि मुरथल में महिलाओं के साथ ज्यादती हुई। हालांकि, जांचकर्ता इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना जाट आंदोलन के दौरान हुई। 

सोनीपत की डीआईजी राजश्री सिंह ने कहा, 'महिला कल हमसे मिली थी। महिला ने दावा किया कि दुष्कर्म करने वालों में एक उसका देवर भी शामिल था। महिला ने सभी आरोपियों की पहचान की है। हमें लगता है कि यह घरेलू विवाद का भी मामला हो सकता है। हमारी जांच जारी है।'

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महिला ने दावा किया कि घटना के वक्त उसकी 15 साल की बेटी भी उसके साथ थी। महिला का कहना है कि हालांकि उसकी बेटी के साथ रेप नहीं हुआ लेकिन उसके कपड़े फाड़े गए। महिला का दावा है कि हाईवे पर अन्य महिलाओं के साथ भी रेप हुआ।

No comments:

Post a Comment