Friday, February 26, 2016

जदयू प्रवक्ता ने मृतक भाजपा नेता को बताया धरती का बोझ

पटना (सं.सू.)। जदयू के विधान पार्षद और प्रवक्ता संजय सिंह ने सदन में कहा कि जिन भाजपा नेता की हत्या हुई है वह धरती पर बोझ थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने इसके बाद कहा कि सरकार राजनीतिक हत्याएं करा रही है। जदयू नेता के द्वारा विवादित बयान देने के बाद विपक्ष ने सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

विदित हो कि भाजपा ने बलात्कार के आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया था और प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने की स्थिति में सदन नहीं चलने देने की बात कही थी। विपक्ष के विधायक लगातार आरोपी विधायक की गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे। साथ ही विशेश्वर ओझा के हत्यारों की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। इसी दौरान जदयू नेता ने यह विवादित बयान दिया। जदयू नेता इतने पर ही नहीं रूके और मंगल पाण्डेय को जुवेनाइल अध्यक्ष कह डाला।

बाद में बिहार विधानसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गयी। वहीं विधान परिषद को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ताजा समाचार मिलने तक सदन के पटल से संजय सिंह के उस बयान को हटा दिया गया है जिसमें उन्होंने दिवंगत नेता को धरती का बोझ कहा था।

No comments:

Post a Comment