Sunday, February 28, 2016

मधुबनी पुलिस लाइन में सिपाही ने किया नाबालिग लड़की के साथ रेप

पटना (सं.सू.)। बिहार के मधुबनी जिले के पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के कारण एक बार फिर बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। सिपाही ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। रेप के बाद आरोपी सिपाही अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन से फरार हो गया है। सिपाही नालंदा जिले का रहने वाला है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि पुलिस लाइन के पास ही एक बस्ती है। वही से आरोपी सिपाही नाबालिग लड़की को उसके घर से जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। स्थानीय लोगों को लड़की बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की की स्थिति अभी गंभीर है।
मधुबनी एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। दो अन्य सिपाहियों की पहचान के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी हो रही है।

No comments:

Post a Comment