पटना (सं.सू.)। केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में फेर बदल होगी। कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी होगी। इस रेस में बिहार के दो नेता शामिल हैं। जिनके नाम पर चर्चा जोरों से हैं।
उसमें बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम सबसे उपर है। इस बात के संकेत बीजेपी नेताओं ने राज्यसभा के लिए उनके नाम पर मुहर लगाकर दे भी दी है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संयोजक जीतनराम मांझी का नाम भी सुर्खियों में है। उन्हें भी मोदी अपनी कैबिनेट में जगह दे सकते हैं। चर्चा है कि मांझी को झारखंड से राज्यसभा भेजा जाएगा। उसके बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
एनडीए मिशन 2019 के लिए तैयारियों में अभी से लग गई है। गठबंधन को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी की टीम केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि बिहार से दो नए चेहरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
सूत्र बताते हैं कि इस महीने के अंत तक कैबिनेट का विस्तार होना है और कैबिनेट में कुछ नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है और कुछ पुराने चेहरे को पार्टी या संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

No comments:
Post a Comment