नई
दिल्ली (सं.सू.)। झारखंड में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष को पार्टी के
ही वरिष्ठ नेता को अश्लील फोटो भेजना मुश्किल में डाल गया। इस महिला नेता
की कुर्सी तो पार्टी ने छीन ही ली वहीं उनकी किरकिरी भी जरूर हो गई।
एक हिंदी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक जमशेदपुर में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री रहे दुलाल भुईयां को अश्लील फोटो भेजी। वाट्सअप पर भेजी गई उनकी ये फोटो जल्द ही वायरल हो गई।
प्रदेश के दूसरे कांग्रेस नेताओं तक जैसे ही ये फोटो पहुंची, मामला गंभीर हो गया। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई ने तुरंत ही इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और आरोपी महिला जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद को उनके पद से हटा दिया।

No comments:
Post a Comment