हाजीपुर (सं.सू.)। वैशाली जिला परिषद् अध्यक्ष पद के लिए आज प्रभु साह निर्विरोध रूप से चुने गये। जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 27 से निर्वाचित प्रभु साह के खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी अपनी दावेदारी नहीं रखी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने प्रभु साह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए क्षेत्र संख्या 1 से कुमारी बबीता रानी, क्षेत्र संख्या 22 से पंकज कुमार उर्फ पंकज ठाकुर और क्षेत्र सं0 39 से रूणा देवी चुनाव मैदान में उतरी, जिस कारण उपाघ्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान कराया गया। मतदान के पश्चात सर्वाधिक 21 मत पंकज कुमार उर्फ पंकज ठाकुर को मिले और वे निर्वाचित घोषित किए गए। उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी कुमारी बबीता रानी रही जिन्हें बारह मत मिले। जबकि तीसरे स्थान पर रूणा देवी को छः वोट मिले। एक बैलेट पेपर सादा रहने के कारण वह वोट अमान्य हो गया।
जिप अध्यक्ष पद पर प्रभु साह और उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार के विजयी होने पर राजद के जिला प्रवक्ता चितरंजन गगन, राजद के जिलाध्यक्ष पंछी लाल राय, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता ई0 रवीन्द्र सिंह, जदयू के नेता देव कुमार चौरसिया, जद यू के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष शुक्ला, रालोसपा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर राय, संजीत कुमार चौधरी सहित अनेक नेताओं ने बधाई दी है। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष प्रभु साह और उपाध्यक्ष पंकज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बगैर भेदभाव किए तेज गति से विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

No comments:
Post a Comment