मेरठ (सं.सू.)। इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक पर नफरत भरी तकरीकें देने के आरोप लगने के बीच एक तरफ जहां केन्द्र सरकार व गृह मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। चो वहीं भाजपा सांसद व मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वह पुने में पुलिस प्रमुख थे तो वर्ष 2008 में उन्होंने उस समय की केन्द्र सरकार को जाकिर नाईक के संबंध में रिपोर्ट दी थी। जिसमें कहा गया था कि यह धार्मिक उन्माद फैलाता है तथा धर्म परिवर्तन जैसे कार्य कराता है। इसके अलावा जाकिर को विदेशों से फंडिंग होती है, लेकिन उस समय की कांग्रेस सरकार ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया था।
सांसद सतपाल सिंह ने इस बात को भी कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार धर्म व मजहब के आधार पर कार्रवाई नहीं करती बल्कि दोषी के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जाकिर नाईक प्रकरण में गंभीर है और जांच के बाद जल्द कार्रवाई होगी।
भाजपा सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से सपा सरकार के राज में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। उससे लोग बुरी तरह से भयभीत हो गये हैं। उन्होंने इस बात को भी बताया कि पहली बार जनपद बागपत में 20 अगस्त से सेना की भर्ती हो रही है।

No comments:
Post a Comment