Showing posts with label अखलाक के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज हो गोहत्या का केस-कोर्ट. Show all posts
Showing posts with label अखलाक के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज हो गोहत्या का केस-कोर्ट. Show all posts

Thursday, July 14, 2016

अखलाक के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज हो गोहत्या का केस-कोर्ट

नई दिल्ली (सं.सू.)। यूपी के बहुचर्चित दादरी कांड की गूंज एक बार फिर गूंजी है,दरअसल बिसाहड़ा के गांववालों की याचिका पर मृतक अखलाक के परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। ग्रेटर नोएडा कोर्ट ने मृतक अखलाक के परिवार पर गोहत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।इस मामले में बिसाहड़ा के गांववालों ने याचिका दी थी। इस मामले में मथुरा लैब की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा।

कोर्ट ने जारचा थाने को आदेश दिए हैं कि मामला दर्ज करके जांच रिपोर्ट अदालत में जमा कराए।दरअसल इस साल अप्रैल में मथुरा फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में कहा गया कि टेस्ट के लिए भेजा गया मांस गौ मांस था। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर बिसाहड़ा के रहने वाले सूरजपाल ने मो. अखलाक के परिवार पर गो हत्या का मामला दर्ज कराने की याचिका लगाई थी।