Showing posts with label अमेरिका टॉप पर. Show all posts
Showing posts with label अमेरिका टॉप पर. Show all posts

Tuesday, November 3, 2015

दुनिया का 7वां सबसे मूल्यवान ब्रांड बना भारत, अमेरिका टॉप पर

नई दिल्ली (सं.सू.)। दुनिया के सबसे मूल्यवान 'ब्रांड' वाले देशों की लिस्ट में भारत एक स्थान ऊपर उठते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गया। इस लिस्ट में शामिल टॉप-20 देशों में भारत के ब्रांड वैल्यू में सर्वाधिक 2।1 अरब डॉलर यानी 32 फीसदी का इजाफा हुआ है।

वैश्विक कंपनी 'ब्रांड फाइनेंस' द्वारा तैयार किए गए सर्वाधिक मूल्यावान 'ब्रांड' वाले देशों की इस लिस्ट के अनुसार, ब्रिक्स देशों में भारत एकमात्र देश है जिसके ब्रांड मूल्य में इजाफा हुआ है।

ब्रिक्स के अन्य देशों, ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका को अपने-अपने पदक्रम में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। ब्रिक्स देशों में चीन के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक मूल्यवान 'ब्रांड' वाला देश है। इसके बाद क्रमश: ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका के नंबर आते हैं। 19।7 अरब डॉलर मूल्य के साथ अमेरिका टॉप पर बरकरार है। चीन दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है।

ब्रांड फाइनेंस के अनुसार,'अमेरिका दुनिया का सर्वाधिक मूल्यवान 'ब्रांड' वाला देश है। इसका अधिकांश मूल्य देश के अर्थतंत्र से आता है। इसके अलावा सर्वोच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था और सॉफ्टवेयर उद्यम के अलावा मनोरंजन उद्योग का भी इसमें अहम योगदान है।'

किसी देश का ब्रांड वैल्यू उस देश में अगले पांच वर्षो में सभी ब्रांडों के उत्पादों की बिक्री के अनुमान के आधार पर तय होता है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को कुल राजस्व के प्रतिनिधि के तौर पर लिया जाता है।