Showing posts with label अलीपुर हट्टा गांव को केंद्रीय मंत्री पासवान ने लिया गोद. Show all posts
Showing posts with label अलीपुर हट्टा गांव को केंद्रीय मंत्री पासवान ने लिया गोद. Show all posts

Sunday, February 14, 2016

अलीपुर हट्टा गांव को केंद्रीय मंत्री पासवान ने लिया गोद

हाजीपुर (सं.सू.)। जल्द ही महनार अनुमंडल के अलीपुर हट्टा गांव की तस्वीर बदलने जा रही है। गांव की जर्जर सड़कें चकाचक नजर आयेगी। गांव में स्वास्थ्य, बिजली, पानी से लेकर तमाम तरह की सुविधाओं को बेहतर बनाया जायेगा। रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आये केंद्रीय मंत्री लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत महनार के अलीपुर हट्टा गांव को गोद लेने की घोषणा की। उ

न्होंने कहा कि इसके पूर्व सांसद आदर्श ग्राम के लिए भगवानपुर प्रखंड के अकबर मलाही पंचायत का चयन किया गया था। इस गांव की सूरत अब पहले से काफी बेहतर है। केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित अकबर मलाही की स्थिति में काफी बदलाव आये हैं। गांव में पेयजल से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए युद्धस्तर पर विकास कार्य किये जा रहे हैं। अलीपुरहट्टा का चयन होने के बाद अब यहां भी विकास की गति तेज हाोगी।