Showing posts with label आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया. Show all posts
Showing posts with label आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया. Show all posts

Thursday, December 24, 2015

नमो ने रूस की धरती से किया आह्वान,आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया


मॉस्को (सं.सू.)। रूस दौर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉस्को एक्सपो सेंटर में आयोजित फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बता दें कि यहां रंगारंग कार्यक्रम से पीएम मोदी का स्वागत किया। रूसी कलाकारों ने उनके स्वागत में संस्कृत भाषा में मंत्रों का उच्चारण किया। इस स्वागत के लिए उन्होंने सभी कलाकारों को बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूसी कलाकारों उनका मन मोह लिया।

पीएम मोदी ने रूस के साथ भारत के संबंधों की महत्वता को बताते हुए उन्होंने कहा कि रूस के साथ हमारा रिश्ता विश्वास और दोस्ती का है। रूस ने हमेशा विपरित परिस्थियों में भारत का साथ दिया। रूस के सहयोग हमारे जवाने ने कई युद्ध जीते हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने हमेशा अतंरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज बुलंद की है।

इस मंच से आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने कहा है कि आतंकवाद एक जटिल समस्या है। जिसके खिलाफ सभी देशों को एकजुटता दिखाना होगी। सभी देशों के संयुक्त प्रयासों से ही इसका खत्मा हो सकेगा।  भारत बहुत पहले ही आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाता रहा है, जिसका परिणाम है आज दुनिया ने 30 साल बाद भारत के नजरिया का सम्मान किया है।

देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि भारत की साख दुनिया बड़ी है। आज विश्व भारत की और देख रहा है। 21 वीं सदी में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ उन्होंने भारत को फिर से एक शक्ति के रूप में खड़े करने की बात कही। भारत युवा देश है, इसलिए उसके सपने भी जवान हैं। यहां अपार संभावनाएं है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर्यटन, शिक्षा और निवेश आदि अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।