Showing posts with label इंजीनियर हत्याकांड के आरोपी संतोष झा और मुकेश पाठक फेसबुक पर एक्टिव. Show all posts
Showing posts with label इंजीनियर हत्याकांड के आरोपी संतोष झा और मुकेश पाठक फेसबुक पर एक्टिव. Show all posts

Sunday, January 3, 2016

इंजीनियर हत्याकांड के आरोपी संतोष झा और मुकेश पाठक फेसबुक पर एक्टिव


पटना (सं.सू.)। बिहार के जेल अपराधियों के लिए ऐशो आराम के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दरभंगा में जिन दो इंजीनियरों की हत्या हुई उस गिरोह का सरगना संतोष झा गया जेल से फेसबुक अपडेट कर रहा है। यही नही संतोष झा के फ्रेंड लिस्ट में उसका शूटर मुकेश पाठक भी है जिसने पिछले दिनों कई बार फेसबुक पर चैट किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकेश पाठक ने मुजफ्फरपुर जेल के अंदर ही अपनी प्रेमिका से शादी रचायी थी और उसकी प्रेमिका फिलहाल गर्भवती है। ईटीवी की ये एक्सक्लुसिव जानकारी बिहार जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ी करती नजर आ रही है।

हम आपको बता दें कि एसटीएफ ने वर्ष 2014 में संतोष झा को कोलकाता से गिरफ्तार किया था लेकिन संतोष झा मई 2015 तक जेल के अंदर से फेसबुक अपडेट करता रहा है।