Showing posts with label इशरत को कभी नहीं कहा बिहार की बेटी. Show all posts
Showing posts with label इशरत को कभी नहीं कहा बिहार की बेटी. Show all posts

Monday, February 15, 2016

CM नीतीश बोले, इशरत को कभी नहीं कहा बिहार की बेटी

पटना (सं.सू.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि मैंने इशरत जहां को कभी भी बिहार की बेटी नहीं कहा है,  जबकि मेरे बारे में कहा गया कि उन्होंने इशरत जहां को बिहार की बेटी बताया था।  जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी मेरे मुंह में यह बात डाल कर  कहा है, वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करूंगा। इसकी तैयारी चल रही है। हम रिसर्च करा रहा हैं।

न्यूज क्लिपिंग्स और रिकॉर्ड‍स को खंगाल रहा हूं कि कभी मैंने ऐसा कहा है क्या? मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा, इस बारे में अगर एक भी प्रमाण है, तो दिखाएं, नहीं तो इस पर हम एक्शन लेंगे। उन्होंने किसी व्यक्ति, किसी दल या किसी संस्थान का नाम लिये बिना कहा कि हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। जदयू के राज्यसभा सदस्य अली अनवर के इशरत  जहां को बिहार की बेटी बताये जाने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि जाइए उनसे पूछिए और कहा कि ऐसे में मीडिया ने मेरे मुंह में बातें क्यों रखीं?

इशरत के बारे में आतंकी हेडली के खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के हवाले तीन दिन पहले खबर आयी थी, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यदि इशरत जहां को बिहार की बेटी सही कहा था।

मालूम हो कि हाल ही में मुंबई आतंकी हमले के मामले में गवाही के दौरान आतंकी डेविड हेडली ने बताया कि इशरत लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी थी।