Showing posts with label एक और गैंग रेप वीडियो के वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव. Show all posts
Showing posts with label एक और गैंग रेप वीडियो के वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव. Show all posts

Friday, January 29, 2016

एक और गैंग रेप वीडियो के वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव

मुजफ्फरनगर (सं.सू.)। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में एक बार सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर की एक महिला के साथ गैंगरेप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की घटना 2013 में हुई थी, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हो गया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है। 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों से पहले महापंचायत बुलाने के आरोप में जेल जा चुके बीजेपी नेता वीरेंद्र सिंह ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई नहीं की तो वह फिर महापंचायत बुलाएंगे। उन्‍होंने महिला के पिता के साथ क्षेत्र के एसएसपी से मुलाकात भी की है। दूसरी ओर एसएसपी केबी सिंह ने स्थिति को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी 2014 में शादी हुई थीं। कुछ लोग उसे ब्‍लैकमेल कर रहे थे और इस मामले की वजह से उसकी शादी टूट गई। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के खतौली पुलिस स्टेशन के अंदर आने वाले एक गांव में दो लोगों ने 32 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों सद्दाम,शाहरूख और रिजवान ने इसका वीडियो बना लिया। वे पीड़ित महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

पीडि़त महिला ने ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ से बातचीत में कहा, ‘कुछ लोग मिलकर 3 साल से मेरा शोषण कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कई बार मेरा यौनशोषण किया। वीडियो सर्कुलेट करने कर धमकी देकर लड़कों ने मुझसे 50,000 रुपए भी लिए। पिछले महीने इन्‍होंने मुझसे 1 लाख रुपए की डिमांड की थी और जब मैं पैसे नहीं दे पाई तो इन्‍होंने वीडियो वॉट्स एप्‍प पर डाल दिया।’

महिला ने 2013 में हुई गैंगरेप की उस घटना को याद करते हुए बताया, ‘मेरे कॉलेज के पास बस स्‍टॉप पर मुझे इरशाद मिला था। उसने कुछ नशीला पदार्थ देकर मुझे बेहोश कर दिया था। मैं बेहाश थी और जब होश आया तो खुद को होटल के कमरे में पाया, जहां उसने और उसके दोस्‍तों ने मेरे साथ बलात्‍कार किया। उस वक्‍त उन्‍होंने मुझे जाने दिया और अगले दिन बताया कि उन्‍होंने मेरा वीडियो बना लिया है।’

आपको बता दें कि यह मामला उस घटना के ठीक एक सप्‍ताह बाद सामने आया है, जिसमें एक 40 साल की हेल्‍थ वर्कर ने आत्‍महत्‍या कर ली थी, क्‍योंकि उसके साथ किए गए बलात्‍कार का वीडियो वॉट्स एप्‍प पर वायरल हो गया था।