Showing posts with label एक परीक्षार्थी के लिए तैनात किए गए 26 इनविजिलेटर. Show all posts
Showing posts with label एक परीक्षार्थी के लिए तैनात किए गए 26 इनविजिलेटर. Show all posts

Sunday, March 6, 2016

एक परीक्षार्थी के लिए तैनात किए गए 26 इनविजिलेटर, 3 मजिस्ट्रेट, SI और 8 पुलिसकर्मी


हाजीपुर (सं.सू.)। बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन वैशाली जिले के एक परीक्षा केंद्र पर अजीब दृश्य देखने को मिला। हाजीपुर के गुरु वशिष्ठ विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को कदाचार करने से रोकने के लिए 26 वीक्षक (इनविजिलेटर), 3 मजिस्ट्रेट और एक सब इंस्पेक्टर के साथ आठ पुलिसकर्मी तैनात थे।

सनोज कुमार नामक परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने के लिए इस परीक्षा केंद्र पर इतनी जबरदस्त व्यवस्था की गई थी।

दरअसल इंटर परीक्षा के अंतिम दिन होम साइंस विषय का एग्जाम था। इस परीक्षा केंद्र पर नयागांव स्कूल का सेंटर है जहां से केवल सनोज कुमार ने ही इस विषय के लिए फॉर्म भरा था। जिसके कारण शनिवार को केवल सनोज ही इस परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने पहुंचा।

होम साइंस विषय ज्यादातर लड़कियां पढ़ती है। पूरे स्कूल में केवल सनोज ने होमसाइंस सब्जेक्ट को ऑप्ट किया था। यह परीक्षा केंद्र लड़कों के लिए बनाया गया था। लिहाजा सनोज को अकेले एगजाम देना पड़ा। हालांकि परीक्षा केंद्र में अकेले परीक्षा दे रहा सनोज, आसपास घूम रहे पुलिस बल और मजिस्ट्रेट से असहज भी महसूस कर रहा था।

गुरु वशिष्ठ स्कूल के केंद्राधीक्षक नवनाथ मिश्रा ने कहा कि ऐसी स्थिति इसलिए आई है क्योंकि इस सब्जेक्ट में केवल एक ही छात्र एपीयर हो रहा है और इस परीक्षा केंद्र पर पहले से जो भी अधिकारी तैनात थे वो सभी ड्यूटी पर हैं।