Showing posts with label कल पटना में मारे गए व्यवसायी के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत. Show all posts
Showing posts with label कल पटना में मारे गए व्यवसायी के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत. Show all posts

Saturday, January 16, 2016

कल पटना में मारे गए व्यवसायी के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत


पटना (सं.सू.)। बिहार के पटना में शनिवार को फायरिंग में मारे गए सर्राफा व्यापारी के पिता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। ऐसे में बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि कल जैसे ही उन्हें बेटे रविकांत की हत्या की खबर मिली उनकी तबियत और बिगड़ गई।

बता दें कि राजापुर पुल के पास अपराधियों ने रविकांत प्रसाद नाम के सर्राफा व्यवसायी की रंगदारी के मामले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले कुख्यात बदमाश दुर्गेश शर्मा ने सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद से रंगदारी के तौर पर सोना मांगा था।