Showing posts with label केजरीवाल का लोगों ने किया 'मोदी-मोदी' के नारों से स्वागत. Show all posts
Showing posts with label केजरीवाल का लोगों ने किया 'मोदी-मोदी' के नारों से स्वागत. Show all posts

Monday, January 25, 2016

'एयरलिफ्ट' देखने पहुंचे केजरीवाल का लोगों ने किया 'मोदी-मोदी' के नारों से स्वागत

नई दिल्ली (सं.सू.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास के साथ रविवार शाम अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' देखी। जहां उन्हें काफी अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास के साथ गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 स्‍िथत असंल प्लाजा में फिल्म देखने पहुंचे, तो लोगों की तरफ से उन्हें मोदी-मोदी के नारे सुनने को मिले। लोगों के ऐसे नारे सुनने के बाद ये लोग थोड़ा असहज स्थिति में दिखने लगे।

शुरुआत में जैसे ही ये लोग थि‍एटर में पहुंचे तो लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। लेकिन जब मूवी देखने के बाद दोनों बहार निकले तो नजारा बदल गया। युवा उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। दोनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और उनके साथ आई सेक्‍योरिटी ने दोनों को पीछे के रास्ते से बाहर ले गए।