Showing posts with label गजल गायक गुलाम अली का दिल्‍ली कार्यक्रम रद्द. Show all posts
Showing posts with label गजल गायक गुलाम अली का दिल्‍ली कार्यक्रम रद्द. Show all posts

Tuesday, November 3, 2015

गजल गायक गुलाम अली का दिल्‍ली कार्यक्रम रद्द

नई दिल्‍ली (सं.सू.)। पकिस्‍तानी गजल गायक गुलाम अली का दिल्‍ली में होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। यह कार्यक्रम नवंबर की 8 तारीख को होना था जिसकी तैयारियां जारी थी लेकिन इस बीच यह रद्द हो गया है।

खबरों के अनुसार गुलाम अली की तबीयत ठीक नहीं है और इसी के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, कुछ अंग्रेजी अखबरों के अनुसार उनके बेटे आमिर ने कहा है कि वो भारत में स्थितियों के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।

मालूम हो कि अक्‍टूबर में शिवसेना द्वारा मुंबई और पुणे में होने वाले गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध किए जाने के बाद आयोजक पीछे हट गए थे। इसके बाद दिल्‍ली सरकार ने गजल गायक को दिल्‍ली में कार्यक्रम को न्‍यौता दिया था। कहा जा रहा है कि गुलाम अली 3 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले लखनऊ महोत्‍सव में प्रस्‍तुति देंगे।