Showing posts with label गैरकश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज. Show all posts
Showing posts with label गैरकश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज. Show all posts

Wednesday, April 6, 2016

NIT में फिर हंगामा, गैरकश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज


जम्मू (सं.सू.)। श्रीनगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एनआईटी) में फिर हंगामा हो गया है। हंगामें को काबू करने के लिए पुलिस ने बाहर से आये छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस लाठीचार्ज की तस्वीरें छात्रों ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनपर पथराव शुरू किया था। करीब 500 छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। छात्रों के मुताबिक उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। लेकिन, पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ क्लासेज का बायकाट किया था।

एनआईटी श्रीनगर में अप्रिय वारदात को रोकने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनिया तैनात कर दी गई है। राज्य के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के मुताबिक अब हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी। पूरे मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

गौरतलब है कि एनआईटी श्रीनगर में तनाव की शुरूआत टी-20 सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज और भारत के मुकाबले के दिन हुई थी। विश्वकप में भारत की हार के बाद एनआईटी में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगे थे। बाहर से श्रीनगर एनआईटी आये छात्रों ने किया था विरोध।