Showing posts with label गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार. Show all posts

Wednesday, May 18, 2016

गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार, रची थी ट्रेन जलाने की साजिश

अहमदाबाद (सं.सू.)  गुजरात एटीएस ने चर्चित गोधरा कांड के मुख्य आरोपी फारुक भाणा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। भाणा पर गोधरा में ट्रेन जलाने का आरोप है।

गोधरा कांड की साजिश रचने और ट्रेन जलाने का मुख्य आरोपी भाणा साल 2002 से ही फरार चल रहा था। बुधवार को एटीएस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। ट्रेन में आग लगाए जाने से करीब 59 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, फारुक को पंचमहल जिले के कलोल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। गोधरा इसी जिले के अंतर्गत आता है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।