Showing posts with label चार की मौत. Show all posts
Showing posts with label चार की मौत. Show all posts

Wednesday, November 18, 2015

बेगूसराय में बेकाबू ट्रक ने छह को कुचला, चार की मौत

बेगूसराय (सं.सू.)। बेगूसराय में आज सुबह एक ट्रक ने छह लोगों को कुचल डाला जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। हादसे के बाद लोगों ने पहले घटना स्थल पर और उसके बाद इलाज में लापरवाही के आरोप में सदर अस्पताल में हंगामा मचाया।

घटना नगर थाना इलाके के पावर हाउस चौक की है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा को लेकर ये लोग सड़क किनारे ईख की दुकान लगाये हुए थे और कल रात सड़क किनारे उसी जगह पर लोग सो गये थे।

आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गया जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। घटना में तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

लोगों का आरोप है कि जब घायलों को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई जिससे एक घायल की मौत हो गयी। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है।