Showing posts with label चीन के मुकाबले भारत में भ्रष्टाचार कम. Show all posts
Showing posts with label चीन के मुकाबले भारत में भ्रष्टाचार कम. Show all posts

Sunday, November 8, 2015

चीन के मुकाबले भारत में भ्रष्टाचार कम

बर्लिन (सं.सू.)। चीन के मुकाबले भारत में भ्रष्टाचार कम है, हालांकि यह अंतर ज्यादा नहीं है। ऐसा कहना है भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का जिसने 175 देशों के अध्ययन के बाद भारत को 85वें और चीन को 100वें स्थान पर जगह दी है। इस संस्था का कहना है कि ”विशेषज्ञों की रायÓÓ के आधार के बाद दुनिया भर में सार्वजनिक क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के स्तर को नापा जाता है।
100 तक की रेटिंग में भारत ने 38 अंक स्कोर किए हैं, वहीं चीन ने 36 का आंकड़ा छुआ है। संस्था का कहना है कि किसी भी देश ने एकदम आदर्श स्कोर हासिल नहीं किया है और 0 (सबसे ज्यादा भ्रष्ट) से 100 (एकदम साफ छवि) के स्केल के बीच दो तिहाई से ज्यादा देश ने 50 से कम ही स्कोर किया है।