Showing posts with label जहँ जहँ पाँव पड़े दिग्गी के तहँ तहँ बंटाधार-अमित जोगी. Show all posts
Showing posts with label जहँ जहँ पाँव पड़े दिग्गी के तहँ तहँ बंटाधार-अमित जोगी. Show all posts

Saturday, June 4, 2016

जहँ जहँ पाँव पड़े दिग्गी के तहँ तहँ बंटाधार-अमित जोगी

रायपुर (सं.सू.)। जहाँ जहाँ दिग्गी राजा के चरण पड़े हैं- उत्तर प्रदेश, असम, आँध्र, तेलेंगना, बिहार और मध्य प्रदेश- वहाँ कांग्रेस का सफ़ाया हुआ है। जब भी वे अपना मुँह खोलते हैं, ट्वीट करते हैं, कांग्रेस के १० लाख वोट घट जाते हैं। अपने गुरु के पदचिन्हों पर चलके दिग्गी राजा के दोनों चेले भूपेश और टी एस बाक़ी राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का सफाया करेंगे।
पिछले १२ साल जहाँ डॉक्टर रमन की पार्टी उनके पीछे खड़ी रही, वहीं जोगी जी की पार्टी उनके पीछे पड़ी रही। यही कारण है कि कांग्रेस अपनी सरकार बनाने में तीन बार लगातार चूक गयी। अब जोगी जी ने ख़ुद को छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने के लिए दिल्ली और राघोगढ़ के स्वयंभू नेताओं के शिकंजे से मुक्त कर लिया है। भविष्य में छत्तीसगढ़ की जनता को तीसरा विकल्प नहीं दिखेगा। रमन का विकल्प केवल जोगी है। अगले चुनाव में रमन की सीधी टक्कर जोगी से होगी।
मैं बड़े सम्मानपूर्वक कहना चाहता हूँ कि राहुल जी पहले कांग्रेस को "दिग्विजय मुक्त" करें, उसके बाद ही उनका और कांग्रेस के संवरने की कुछ संभावना हो सकती है।