Showing posts with label जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत. Show all posts
Showing posts with label जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत. Show all posts

Friday, January 15, 2016

जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत


नई दिल्ली (सं.सू.)। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत का राज खोल दिया है। पुलिस के मुताबिक सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी। इस बात का खुलासा एम्स से फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ है। जहर कौन सा था, ये अभी साफ़ नहीं है। लेकिन 2014 में सुधीर गुप्ता ने पॉलोनियम 210 जैसा जहर होने की संभावना जताई थी।

एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मुहर लगाई है। यह रिपोर्ट 2014 में डॉ। सुधीर गुप्ता ने दी थी। एफबीआई ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुनंदा पुष्कर की मौत पर अपनी फाइनल रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। इससे पहले बोर्ड ने एफबीआई की फॉरेंसिक रिपोर्ट का गहन अवलोकन किया है।

सुनंदा पुष्कर की हत्या के बाद उनका विसरा जांच के लिए अमेरिका की एजेंसी एफबीआई को भेजा गया था। एफबीआई ने विसरा की जांच रिपोर्ट नौ महीने बाद दिल्ली पुलिस को सौंप दी थी। लेकिन एफबीआई की रिपोर्ट पर एम्स को अपनी राय देने के लिए कहा गया था।

इस काम के लिए एम्स में डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया गया था। बोर्ड को एफबीआई की फॉरेंसिक रिपोर्ट का अवलोकन कर फाइनल रिपोर्ट देनी थी। शुक्रवार को एम्स की तरफ से दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी गई। यह इस मामले की फाइनल रिपोर्ट है।

इस मामले की जांच के लिए गठित एस।आई।टी। के सूत्रों का मानना है कि जल्द ही इस मामले में सुनंदा पुष्कर के पति कांग्रेस नेता शशि थरूर से पूछताछ की जा सकती है।

मामले से जुड़े शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट का काफी महत्व है। यदि एम्स की यह रिपोर्ट निर्णायक है, तो यह इस हत्याकांड के निष्कर्ष तक पहुंचने में मदद करेगी। दरअसल, इस मामले में इससे पहले कुछ चीजें उपलब्ध नहीं थी। जिसकी वजह से यह जांच बाधित हो रही थी।