Showing posts with label जेठमलानी लड़ेंगे दुष्कर्मी विधायक राजबल्लभ का मुकदमा. Show all posts
Showing posts with label जेठमलानी लड़ेंगे दुष्कर्मी विधायक राजबल्लभ का मुकदमा. Show all posts

Sunday, March 6, 2016

जेठमलानी लड़ेंगे दुष्कर्मी विधायक राजबल्लभ का मुकदमा

बिहारशरीफ (सं.सू.)। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फंसे नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव के पक्ष में देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी बहस करेंगे। जेठमलानी पटना हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत याचिका की पैरवी करने आ रहे हैं। हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई इसी हफ्ते होने की उम्मीद है। यह जानकारी राजबल्लभ यादव के मुकदमे को बिहारशरीफ कोर्ट में देख रहे वकील कमलेश कुमार ने दी। कमलेश कुमार ने ही बिहारशरीफ कोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे एडीजे रश्मि शिखा की अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पटना हाईकोर्ट में विधायक की अर्जी पर सुनवाई बीते 2 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन यह मामला उसी दिन कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस दिनेश प्रसाद सिंह की अदालत से जस्टिस अन्नु अग्रवाल की अदालत में स्थानांतरित कर दिया।