Showing posts with label जेल में हत्यारे शहाबुद्दीन से मिले बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर. Show all posts
Showing posts with label जेल में हत्यारे शहाबुद्दीन से मिले बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर. Show all posts

Tuesday, March 8, 2016

जेल में हत्यारे शहाबुद्दीन से मिले बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर

सीवान (सं.सू.)। बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर ने जेल के नियमों का उल्लंघन कर बिहार के सीवान जेल में हत्या के दोषी ठहराए गए शहाबुद्दीन से मुलाकात की।

ये मुलाकात 6 मार्च को हुई। उनकी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। अब्दुल गफूर बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं।

इस पूरे मामले में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मैं सर्किट हाउस गया था जो जेल के पास ही है शहाबुद्दीन पार्टी के एमपी हैं तो मैं शिष्टाचार के नाते उनसे मिलने चला गया।

इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर अपराधियों के आगे नतमस्तक हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब भाजपा सरकार में शामिल थी तब शहाबुद्दीन पर शिकंजा कसा गया था।