Showing posts with label तुर्की ने मोदी पर जारी किया विशेष डाक टिकट. Show all posts
Showing posts with label तुर्की ने मोदी पर जारी किया विशेष डाक टिकट. Show all posts

Wednesday, November 18, 2015

तुर्की ने मोदी पर जारी किया विशेष डाक टिकट

अंतालिया (सं.सू.)। तुर्की ने हाल में संपन्न जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की यादगार के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डाक टिकट जारी किया है।

यह डाक टिकट 2.80 लीरा (तुर्की की मुद्रा) मूल्य में जारी किया गया है। इस पर मोदी तथा भारत के राष्ट्रीय ध्वज का चित्र है। टिकट के निचले हिस्से में नरेंद्र मोदी-प्राइम मिनिस्टर ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ लिखा है।

जी-20 तुर्की के नेताओं के शिखर सम्मेलन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्विट किया है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायिप इडरेगन ने जी-20 तुर्की शिखर सम्मेलन के नेताओं के अलग-अलग डाक टिकट पेश किए।

कुल मिलाकर 33 डाक टिकट जारी किए गए हैं। इनमें दुनिया तथा यूरोपीय संघ के 19 बड़ी और ताकतवर अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं पर डाक टिकट शामिल हैं।