Showing posts with label ना विधायक और ना राज्‍य के निवासी. Show all posts
Showing posts with label ना विधायक और ना राज्‍य के निवासी. Show all posts

Saturday, October 31, 2015

ना विधायक और ना राज्‍य के निवासी, फिर भी अखिलेश ने बनाया मंत्री

लखनऊ (सं.सू.)। उत्‍तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल में परिवर्तन किया है। कुछ दिनों पहले 8 मंत्रियों को हटाने के बाद शनिवार को 11 नए चेहरों को इसमें शामिल किया गया। इन नए चेहरों में एक चेहरा पंजाब का भी था।

दरअसल शपथ लेने वालों में पूर्व अकाली दल नेता बलवंत सिंह रामूवालिया भी शामिल थे। रामूवालिया पंजाब में अकाली नेता थे और कुछ समय पहले उनके द्वारा पार्टी छोड़ने की खबरें आई थीं जिन्‍हें उन्‍होंने नकार दिया था। शनिवार को शपथ लेने वालों में उनका नाम भी शामिल था।

बताया जा रहा है कि बलवंत ना तो सपा के विधायक हैं और ना ही अब तक उन्‍हें पार्टी की एमएलसी का सदस्‍य बनाया गया है इसके बावजूद वो कैबिनेट में मंत्री पद पाने में कामयाब रहे हैं।

खबरों के अनुसार उन्‍हें यह पद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के काफी करीब होने के चलते मिला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि पार्टी जल्‍द उन्‍हें एमएलसी सदस्‍य बनाकर विधानसभा के उपरी सदन में भेजेगी।