Showing posts with label नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर पासवान का तंज. Show all posts
Showing posts with label नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर पासवान का तंज. Show all posts

Sunday, May 1, 2016

नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर पासवान का तंज-अगले १५ सालों तक खाली नहीं है पीएम का पद


पटना (सं.सू.)। अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर खड़े होने की तैयारी कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि नीतीश अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे है, जब कि अगले 15 सालों तक पीएम की कुर्सी खाली ही नहीं है।

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पासवान ने कहा कि अगले 15 सालों तक पीएम पद पर रिक्ति नहीं है, क्योंकि आगले 15 साल तक नरेंद्र मोदी ही इस कुर्सी पर बने रहेंगे और उनके सामने कोई औऱ टिक ही नहीं सकता। कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने नीतीश की पीएम पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश बिहार में अपनी सरकार की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय अभियान छेडऩे और धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने की बात कर रहे हैं।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम पद के लिए नीतीश की उम्मीदवारी का समर्थन किया था, इस बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि उनका क्या गेम प्लान है, इस बारे में उन्हें नहीं पता, लेकिन उनके साथ जो भी गया है क्या वो फलफूल सका है। आगे उन्होने कहा कि पवार के पास 6 सांसद, लालू के पास 3 औऱ नीतीश के पास 2 सांसद है, इतने में ही वो पीएम बन जाएंगे क्या?