Showing posts with label पटना में स्वर्ण व्यावसायी की गोली मार कर हत्या. Show all posts
Showing posts with label पटना में स्वर्ण व्यावसायी की गोली मार कर हत्या. Show all posts

Saturday, January 16, 2016

पटना में स्वर्ण व्यावसायी की गोली मार कर हत्या


पटना (सं.सू.)। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल के निकट आज दिनदहाड़े अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने की घटना में दिन के दस बजे के आसपास की है। स्वर्ण व्यवसायी का नाम रविकांत प्रसाद था वे अपनी दुकान में थे तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां दाग दी और फरार हो गये। बताया जा रहा है कि रविकांत से तीन महीने पहले सुल्तान मियाँ गिरोह ने रंगदारी मांगी थी।

आसपास के लोग गोली की आवाज सुनी और रविकांत प्रसाद को काउंटर पर तड़पते पाया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।