Showing posts with label बताया कैसे ड्रग्स देकर होता था रेप. Show all posts
Showing posts with label बताया कैसे ड्रग्स देकर होता था रेप. Show all posts

Friday, June 10, 2016

एक एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी, बताया कैसे ड्रग्स देकर होता था रेप

मुंबई (सं.सू.)। बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने फिल्म प्रोड्यूसर अल्ताफ मर्चेंट पर जबरदस्ती ड्रग्स देने और रेप करने का आरोप लगाया है। 32 साल की एक्ट्रेस ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में अल्ताफ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है।
पीड़िता का कहना है कि अल्ताफ मर्चेट ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उसे नशेड़ी बना दिया। इस एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
पीड़िता की अल्ताफ से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दिसंबर 2013 में हुई थी। पहली मुलाकात में अल्ताफ ने पीड़िता को बॉलीवुड में काम दिलाने का झांसा दिया। अल्ताफ ने कहा कि उसकी बॉलीवुड में बहुत अच्छी पहचान है और वो पीड़िता का कैरियर बना सकता है। एक्ट्रेस बनने की चाह में पीड़िता भी अल्ताफ की बातों में आ गई।
एक्ट्रेस के मुताबिक, ‘उस समय अल्ताफ मर्चेंट ने कहा कि तुम क्यों नहीं ड्रग ट्राई करती हो। एक बार इसका सेवन करके तो देखो। मैं उसके बहकावे में आ गई। लेकिन जल्द ही समझ गई कि वह मेरी जिंदगी तबाह कर रहा है। कई मौके पर मर्चेट ने मुझे ड्रग लेने के लिए फोर्स किया। जब मैं नशा कर लेती थी तो वह मुझे कमरे में बंद कर देता था और मेरा रेप करता था।