Showing posts with label बस लड़की की 'हां' का कर रहे हैं इंतजार. Show all posts
Showing posts with label बस लड़की की 'हां' का कर रहे हैं इंतजार. Show all posts

Saturday, June 25, 2016

शादी के लिए मरे जा रहे हैं सलमान, बस लड़की की 'हां' का कर रहे हैं इंतजार

मुंबई (सं.सू.)। सलमान खान की शादी को लेकर मीडिया में कोई ना कोई खबर हमेशा छाई रहती है। यूलिया वंतूर से अपनी शादी के सवाल पर तो सलमान हमेशा बचते आए हैं लेकिन अब उन्होंने कह दिया है कि वो शादी के लिए बेताब हैं।

हाल ही में सलमान अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के लिए सिंगिग रिएलिटी शो 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे। वहां शो की कंटेस्टेंट जगप्रीत बाजवा ने उनसे अच्छे लाइफ पार्टनर के लिए सलाह मांगी। इसपर सलमान ने जवाब दिया, 'आपने गलत आदमी से सवाल पूछा है। मैं इस मामले में हमेशा से अनलकी रहा हूं। लेकिन इस मैटर में लोगों की धारणा मुझे लेकर बहुत गलत रही है। असल में मैं शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं। बस दूसरी पार्टी की हां का इंतजार है। इस मामले में मर्दों की नहीं चलती। औरतें ही सब तय करती हैं।'