Showing posts with label बिहार के 'पोर्न स्टार' जेलर ने फिर से सुशासन को किया शर्मसार. Show all posts
Showing posts with label बिहार के 'पोर्न स्टार' जेलर ने फिर से सुशासन को किया शर्मसार. Show all posts

Tuesday, March 15, 2016

बिहार के 'पोर्न स्टार' जेलर ने फिर से सुशासन को किया शर्मसार


पटना (सं.सू.)। किशनगंज के जेलर का एक और MMS वायरल हुआ है। जो जेल कैम्पस के पास एक घर का है। इसमें जेलर एक लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी जेलर का कैदियों के साथ अननैचुरल रिलेशन का एक एमएमएस वायरल हो चुका है। फिलहाल, पुलिस ने जेलर के खिलाफ जांच शुरू दी है। जेलर ने कहा- लड़की मेरी बेटी जैसी है।


सूत्रों के अनुसार लड़की जेल में सामान सप्लाय करने वाले की बेटी है। मामला सामने आने पर मंगलवार को SDPO जांच के लिए जेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहली नजर में तो मामला सही नजर आ रहा है।

उधर,किशनगंज एसपी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जेलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जेलर पुलिस की निगरानी में हैं।

इससे पहले 12 जुलाई 2015 को भी कृपाशंकर पांडेय का एक MMS वायरल हुआ था। जिसमें पांडेय कैदियों के साथ अननैचुरल रिलेशन बनाते दिखे थे। कैदियों का आरोप था कि पांडेय की बात नहीं मानने पर वे मारपीट भी किया करते थे। कैदियों ने कहा था- "आजिज आकर हम लोगों ने उनका MMS बनाया था।" पांडेय ने तब आरोप को गलत बताते हुए एमएमएस को फर्जी बताया था। उस वक्त के डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम की देखरेख में तीन मेंबर्स की टीम बनाई थी लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।