Showing posts with label बिहार के शिक्षा मंत्री को 'निति' लिखना भी नहीं आता. Show all posts
Showing posts with label बिहार के शिक्षा मंत्री को 'निति' लिखना भी नहीं आता. Show all posts

Saturday, June 18, 2016

स्‍मृति ईरानी को 'DEAR' कहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री को 'निति' लिखना भी नहीं आता

पटना (सं.सू.)। पिछले दो दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्‍मृति ईरानी और बिहार के  शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच चल रहे 'ट्विटर वार' में एक दिलचस्‍प बात सामने आई है। बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने एक ट्वीट में करके स्मृति ईरानी को 'DEAR' कहकर संबोधित किया था, जिसपर केंद्रीय शिक्षामंत्री ने उनकी जमकर खिंचाई की।

लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा, "Dear।@smritiirani ji, कभी राजनीति और भाषण से वक़्त मिले तो शिक्षा निति की तरफ भी ध्यान दें।"

इसमें ध्यान देने वाली बात है कि बिहार के शिक्षा मंत्री को शिक्षा 'निति' नहीं लिखना आता या उन्होंने गलती से लिख दिया। बात चाहे जो भी हो, लेकिन ये बड़ी शर्म की बात है कि शिक्षा मंत्री से ऐसी गलती हुई है।

मंगलवार को 'DEAR' शब्‍द पर मचे बवाल के बाद बुधवार को बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी अपने शब्‍द को सही साबित करने में जुटे रहे।

उन्होंने कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी का अनादर करने का मेरा कोई मकसद नहीं है। मैंने उन्हें टि्वटर पर 'डियर स्मृति जी' लिखा था। कोई भी सेंसिबल व्यक्ति इसका समर्थन करेगा। मेरा कहीं से उनकी भावना को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। मैंने उन्हें समकक्ष समझ कर संबोधित नहीं किया था।

अशोक चौधरी ने पटना के पार्टी कार्यालय में कहा कि डबल स्टैंडर्स नहीं चलेगा। दूसरे का 'डियर' अच्छा लगता है और मेरा डियर खराब लगता है तो इसे जस्टिफाई करना पड़ेगा।