Showing posts with label बिहार में JDU विधायक के बेटे के बाद अब RJD विधायक के बेटे की दबंगई. Show all posts
Showing posts with label बिहार में JDU विधायक के बेटे के बाद अब RJD विधायक के बेटे की दबंगई. Show all posts

Sunday, May 15, 2016

बिहार में JDU विधायक के बेटे के बाद अब RJD विधायक के बेटे की दबंगई, FIR दर्ज

रघुनाथपुर (सं.सू.)। बिहार में एक बार फिर विधायक के बेटों की दबंगई सामने आई है। अभी कुछ दिन पहले ही JDU विधायक के बेटे ने एक युवक को सिर्फ इसलिये गोली मार दी थी क्योंकि उस युवक ने अपनी गाड़ी से विधायक के बेटे की गाड़ी को ओवरटेक कर लिया था। इस बार RJD विधायक के बेटे कि दबंगाई सामने आई है।

सिवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक हरिशंकर यादव के बेटे व मुखिया प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव और उनके अन्य भाइयों पर पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गड़बड़ी तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार कुशहरा गांव निवासी मनन यादव ने बुधवार(11 मई, 2016) को आंदर थाना में दर्ज कराई गई FIR में आरोप लगाया है कि विधायक के बेटों सुरेन्द्र यादव, टुनटुन यादव, गौतम यादव तथा पुष्पेंद्र यादव ने मंगलवार शाम पंचायत चुनाव के दौरान मतदान समाप्त होने के बाद राउम विद्यालय, कुशहरा से मतपेटी सील कर लौट रहे जिला परिषद के प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट हेमंत यादव से मारपीट की।

पोलिंग एजेंट हेमंत यादव के साथ इस मारपीट के दौरान उन्होंने बीच-बचाव करने गए अन्य पांच लोगों की भी पिटाई कर दी। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इधर, आंदर के थाना प्रभारी धर्मेद्र कुशवाहा ने गुरुवार को बताया कि मनन यादव के लिखित आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।