Showing posts with label बीएसएफ का विमान दिल्‍ली में क्रैश. Show all posts
Showing posts with label बीएसएफ का विमान दिल्‍ली में क्रैश. Show all posts

Monday, December 21, 2015

बीएसएफ का विमान दिल्‍ली में क्रैश, पायलट सहित सभी 10 सवार मरे


नई दिल्ली (सं.सू.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक छोटा विमान सुपरकिंग मंगलवार को क्रैश कर गया। हादसा दिल्‍ली के द्वारका सेक्‍टर 8 इलाके के बघडोला गांव में हुआ। विमान रांची जा रहा था। इसमें पायलट सहित दस लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान में जोर का धमाका हुआ, जिसके बाद हवा में उसके परखच्‍चे उड़ गए।

मरने वालों में विमान उड़ा रहे एसआईबी के सेकंड-इन-कमांड रैंक के अफसर, उनके साथी पायलट (जो डिप्‍टी कमांडेंट थे), छह टेक्‍नीशियन, एक इंजीनियर और एक क्रू मेंबर शामिल हैं। नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन सचिव आर.एन. चौबे ने बताया कि बोर्ड ऑफ इन्‍क्‍वायरी बनाने की दिशा में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।