Showing posts with label बुंदेलखंड में गरीब घास की रोटी खाकर मिटा रहे हैं पेट की 'आग'. Show all posts
Showing posts with label बुंदेलखंड में गरीब घास की रोटी खाकर मिटा रहे हैं पेट की 'आग'. Show all posts

Wednesday, December 23, 2015

बुंदेलखंड में गरीब घास की रोटी खाकर मिटा रहे हैं पेट की 'आग'


नई दिल्ली (सं.सू.)। सूखे से प्रभावित बुंदेलखंड में भूख और गरीबी की कल्पना भयावह है। वहां गरीबी की तस्वीरों को ज़ी न्यूज़ संवाददाता राहुल सिन्हा ने जब दिखाया तो बुंदेलखंड की भूख और गरीबी पर ज़ी न्यूज़ की रिपोर्टिंग की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। समाज और सिस्टम की कुपोषित सोच के शिकार बुंदेलखंड के ग़रीबों की तकलीफ देखकर देश के हर वर्ग के लोगों की आंखों में आंसू आ गए। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान हमीरपुर ज़िले से बीजेपी के लोकसभा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए पूरे देश को वहां की स्थिति से अवगत कराया।

ज़ी न्यूज़ पर दिखाए गए इस रिपोर्ट में बुंदेलखंड में सूखे का भयावह सच दिखाया गया था जहां गरीब लोग अपनी पेट की भूख को घास की रोटी के जरिए खाकर मिटा रहे है। रिपोर्ट में दिखाया गया था कि हमारा सिस्टम किस तरह गरीबों से उनके हिस्से की रोटी, उनके हिस्से का पानी और उनके हिस्से की एक साधारण सी ज़िंदगी भी छीन रहा है।

सोमवार को सूखे से प्रभावित बुंदेलखंड की वो तस्वीरें दिखाई गई थीं जिन्हें बर्दाश्त कर पाना किसी भी संवेदनशील इंसान के बस की बात नहीं है। रिपोर्ट में बुंदेलखंड की 25 वर्षों से सिस्टम की जंज़ीरों में जकड़े एक शख्स और उसके परिवार की टूटती हुई उम्मीदों की तड़प को दिखाया गया था।