Showing posts with label मचा बवाल. Show all posts
Showing posts with label मचा बवाल. Show all posts

Wednesday, December 9, 2015

दलित नेता नारायण सामी ने राहुल गांधी को पहनाई चप्पल, मचा बवाल

पुडुचेरी (सं.सू.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीते मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पुडुचेरी की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्‍होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की। इसी बीच, अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी हाथ में चप्पल उठाकर राहुल को पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो राहुल गांधी के पुड्डुचेरी दौरे का बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, राहुल गांधी तमिलनाडु में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। राहुल जिस बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे थे, वहां पानी भरा था। उसमें चलने के लिए जब राहुल ने अपने जूते उतारे तो पूर्व राज्यमंत्री नारायणसामी ने चप्पल अपने हाथ में उठाकर उनके सामने रख दिया। राहुल ने बिना किसी झिझक के उन चप्पलों को पहन लिया। हालांकि पूरे समय राहुल खुद ही अपने जूते हाथ में लेकर चलते रहे। इस पर विवाद होने के बाद पूर्व मंत्री ने सफाई दी।

नारायणसामी ने कहा कि इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने शिष्टाचार के नाते राहुल को अपनी चप्पल दी क्योंकि उन्होंने पानी में नंगे पांव चलने के लिए जूते उतार दिए थे। मुझे ऐसा करने पर गर्व है।

गौर हो कि लॉस्पेट हेलीपैड पर पुड्डुचेरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए नामासिवायम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी वैथिलिगम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक और तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ईवीकेएस ईलनगोवन ने राहुल का पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया था।