Showing posts with label मनचलों से युवती को रेलमंत्री ने बचाया. Show all posts
Showing posts with label मनचलों से युवती को रेलमंत्री ने बचाया. Show all posts

Saturday, December 19, 2015

मनचलों से युवती को रेलमंत्री ने बचाया, ट्विटर पर की थी शिकायत


नई दिल्ली (सं.सू.)। ट्विटर पर एक युवती की शिकायत मिलने पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मनचलों से पीछा छुड़वाया। युवती की बर्थ पर बैठकर कुछ युवक उससे छेड़खानी कर रहे थे।

दानापुर रेल मंडल के प्रवक्ता संदीप कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय से आई सूचना के बाद ट्रेन को आरा में रोककर शिकायत की जांच कराई गई और पीड़ित युवती को उसकी आरक्षित सीट उपलब्ध कराई गई। आरा रेल थाना के प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा के कारण ट्रेन में परीक्षार्थियों की काफी भीड़ थी। एस-11 बोगी में भी बिना आरक्षण वाले कई यात्री घुस गए।

सफर के दौरान बोगी में कुछ मनचले युवक युवती की सीट पर बैठ गए और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगे। युवती के विरोध के बावजूद मनचले जब नहीं माने तब युवती ने अपने मोबाइल से ट्वीट कर इसकी शिकायत सीधे रेलमंत्री और रेल मंत्रालय से कर दी। उन्होंने कहा कि आरा में ट्रेन के रुकते ही आरोपी युवक फरार हो गए। उस बोगी से गैर आरक्षण वाले सभी यात्रियों को उतार दिया गया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।