Showing posts with label महनार से 3720 लीटर अवैध किरासन तेल बरामद. Show all posts
Showing posts with label महनार से 3720 लीटर अवैध किरासन तेल बरामद. Show all posts

Tuesday, December 22, 2015

महनार से 3720 लीटर अवैध किरासन तेल बरामद


महनार (सं.सू.)। महनार के एसडीओ के नेतृत्व में महनार थाना के पुलिस ने छापामारी कर अवैध रूप से रखे 3720 लीटर किरासन तेल जब्त किया है। महनार के एमओ ने डीलर पप्पू मिश्र के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

मिली जानकारी के अनुसार महनार के एसडीओ एवं आपूर्ति से जुड़े पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि महनार नगर के वार्ड संख्या आठ नसीरगंज में एक गोदाम में अवैध रूप से किरासन तेल रखा है। इसके बाद वहां एसडीओ रवीन्द्र कुमार, महनार थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, एसआई रणधीर भट्ट, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप सहनी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सविता कुमारी मौके पर पहुंचे और गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम में घुसे। गोदाम में रखा 3720 लीटर तेल बरामद किया। प्लास्टिक के 11 ड्रामों और लोहा के आठ ड्रामों के अलावे 40 लीटर वाले प्लास्टिक के तीन ड्रामों में यह तेल रखा गया था। इसके अलावे गोदाम से खाली ड्राम और पांच लीटर का एक नपना भी बरामद किया गया है।

आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि यह गोदाम वार्ड संख्या 11 निवासी रामचंद्र मिश्र के पुत्र पप्पू मिश्र डीलर का है। बरामदगी के बाद उन्हें बुलाया गया लेकिन वे नहीं आये। बरामद किरासन तेल को डीलर रामेश्वर प्रसाद साह के यहां रखा गया है। पूरे मामले को लेकर सविता कुमारी ने पप्पू मिश्र के विरुद्ध महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।