Showing posts with label मुख्‍तार अंसारी-बलराम यादव को लेकर CM और शिवपाल यादव की मीटिंग जारी. Show all posts
Showing posts with label मुख्‍तार अंसारी-बलराम यादव को लेकर CM और शिवपाल यादव की मीटिंग जारी. Show all posts

Wednesday, June 22, 2016

मुख्‍तार अंसारी-बलराम यादव को लेकर CM और शिवपाल यादव की मीटिंग जारी

लखनऊ (सं.सू.)। अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच बुधवार को मीटिंग हो रही है। इसमें बलराम यादव को बर्खास्‍त करने और मुख्‍तार अंसारी को लेकर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि ताजा घटनाक्रम पर शिवपाल यादव ने नाराजगी जताई है। बलराम यादव की बर्खास्‍तगी के बाद माहौल गर्म है। क्‍यों नाराज हैं शिवपाल?
दरअसल, अखिलेश यादव ने मंगलवार को सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर बलराम यादव को उनके पद से हटा दि‍या था। इसकी मुख्‍य वजह सपा में कौमी एकता दल का वि‍लय बताया गया। शिवपाल यादव की नाराजगी की वजह ये है कि उन्‍होंने ही विलय की पैरवी की थी, जबकि सीएम इससे सहमत नहीं थे। इससे पहले, दोपहर में शि‍वपाल सिंह यादव ने इस विलय का एलान किया था।
पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि‍ अखिलेश यादव कौमी एकता दल से विलय के फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका कहना था कि‍ कौमी एकता दल के शामिल होने से पार्टी के साथ सरकार की भी इमेज पर असर पड़ेगा। इससे सरकार के सारे वि‍कास कार्य का श्रेय बंट सकता है। अखिलेश की नाराजगी की एक वजह यह भी है कि कौमी एकता दल के चलते ही सपा ने लोकसभा चुनाव में 3 सीटें हारी थीं।  इनमें एक सीट पर मुख्‍तार अंसारी, दूसरी सीट पर अफजाल अंसारी और तीसरी सीट पर बाहुबली डीपी यादव ने चुनाव लड़ा था।
कुछ दिनों पहले हुए राज्‍यसभा और वि‍धान परि‍षद के चुनाव में सपा कैंडिडेट्स को जीत दि‍लाने के लि‍ए बलराम यादव ने कौमी एकता दल से कॉन्टैक्ट किया था। दोनों दलों में बातचीत के दौरान क्रॉस वोटिंग के साथ ही सपा में कौमी एकता दल के सपा में शामिल होने को लेकर रजामंदी बनी थी। इसके बाद कौमी एकता दल के 2 वोट सपा के सपोर्ट में गए थे। इसके बाद बीते मंगलवार को कौमी एकता दल सपा में शामिल हो गया।