Showing posts with label मैं बीफ नहीं खाता था. Show all posts
Showing posts with label मैं बीफ नहीं खाता था. Show all posts

Thursday, October 29, 2015

मैं बीफ नहीं खाता था, लेकिन अब मैं खाऊंगा-सिद्धारमैया

नई दिल्ली (सं.सू.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि बीफ खाना उनका अधिकार है और कोई उनको रोक नहीं सकता। सिद्धारमैया का यह बयान उन हिंदूवादी संगठनों की गतिविधियों के विरोध में आया है, जो गौमांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं।

यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में बोलते हुए सिद्धारमैया ने बीजेपी और संघ परिवार पर निशाना साधा और कहा, 'अब मैं बीफ खाऊंगा, आप कौन होते हैं रोकने वाले?'

उन्होंने कहा, 'अब तक मैं बीफ नहीं खाता था, लेकिन अब मैं खाऊंगा, यह मेरा अधिकार है।'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने यूथ कांग्रेस के नेताओं से सामाजिक सौहार्द और पार्टी की धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को स्थापित करने के लिए काम करने को कहा।

इससे पहले गुरुवार को ही सिद्धारमैया ने अपनी करीब ढाई साल पुरानी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्री को शामिल किया।